कोल: कोतवाली नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को मस्कन से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सूखा आलम पुत्र अब्दुल गनी छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है।