कोल: पुलिस ने GT रोड धर्मकांटा के पास अवैध 32 बोर देशी तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त मोनू शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा को जीटी रोड धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा 32 बोर एक जिंदा कारतूस 32 बोर का बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को बुधवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की है।