कोल: क्वार्सी में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की ध्वनि का लिया गया जायज़ा, मानक के अनुसार रखने के लिए दिए गए निर्देश
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तृतीय अभय कुमार पांडे के द्वारा क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई साथ ही थाना क्वार्सी,थाना सिविल लाइन, एवं थाना जवा पुलिस के द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनी की जांच की गई।साथ ही ध्वनी को निर्धारित मानक के अनुसार रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।