पंडारक: पंडारक की दो पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, भूमि विवाद, बिजली और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें रहीं प्रमुख
पंडारक प्रखंड के दरवे भदौर और गोवासा शेखपुरा पंचायत में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। दरवे भदौर में अब तक 50 आवेदन मिले हैं, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद, बिजली और राशन कार्ड से जुड़े हैं। अधिकारियों ने सभी मामलों के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया।