सहसवान: जरीफनगर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय सहसवान किया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम धौवरखेड़ा निवासी सुधेश पुत्र आराम सिंह (22 वर्ष और दीपक पुत्र आराम सिंह (20 वर्ष) शामिल हैं।