घाटमपुर: शराब ठेके के पास युवक से मारपीट और फायरिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के मदरस गांव निवासी लखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, जानलेवा हमला और फायरिंग का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह ऑटो चलाकर गांव जा रहा था। आरोप है कि जलाला गांव के पास परविंद पुत्र उज्जवल सिंह ने उसे रोककर रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया।