नईसराय: गणेशोत्सव के दौरान हो रहे धार्मिक कार्यक्रम, शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति को जान रहे हैं नौनिहाल
शिक्षा के साथ बच्चे अपनी संस्कृति से भी जुड़ सकें इसी मंशा के साथ कई स्कूलों में भी बच्चों ने भगवान गणपति के दरबार सजाए हैं। खासबात यह है कि, झांकियों की पूजन और आरती से लेकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों की है। कस्बे के जीवाजी पब्लिक स्कूल में भगवान गणपति का आकर्षक दरबार सजाया गया है।