बंजरिया: झखिया की एक महिला ने पुलिस पर झूठे मुकद्दमे में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की
झखिया की एक महिला ने पुलिस पर झूठे मुकद्दमे में फंसकर जेल भेजे जाने पर,एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति को शराब के केश में पकड़ा गया था। लेकिन बाद में उसे मालूम चला कि उस पर आर्म्स एक्ट के केश हुआ है। एसपी को सोमवार आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करने के साथ पति के साथ न्याय करने की गुहार लगाई है।