टीकमगढ़: खरोई गांव में तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर किया हमला, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के खरोई गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम बृजलाल निवासी खरोई बताया गया है। घायल के परिजन ने बताया कि व्यक्ति गांव में मंदिर गया हुआ था इसी दौरान गांव के मुरारी, मनोहर और हरी ने आपसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट बताई गई है।