टीकमगढ़: टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड पर फिर अतिक्रमण, 5 महीने पहले हटाए गए अवैध कब्जे के बाद दुकानदारों ने लगाए टीनशेड
टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड पर दुकानदारों ने एक बार फिर अवैध कब्जा कर लिया है। ईदगाह के पास एक रेस्टोरेंट संचालक ने गुरुवार को सड़क पर टीम सेट लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। यह वही जगह है जहां से 5 महीने पहले प्रशासन में जेसीबी से अवैध कब्जा हटाया था। वर्तमान में यह अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।