टीकमगढ़: टीकमगढ़ न्यायालय गेट के सामने एक व्यक्ति के साथ मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ न्यायालय गेट के सामने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल दीपक अहिरवार निवासी नारगुड़ा गांव बताया गया है। घायल ने बताया कि उसको ठाकुरदास शिवम के उधारी के पैसे देने थे। वह न्यायालय गेट के सामने था, इसी दौरान दोनों लोगों ने उधारी के पैसों को लेकर गुस्से में उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।