टीकमगढ़: कारी गांव में एक व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कारी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल का नाम भूरा अहिरवार निवासी कारी बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति खेत से घर आ रहा था, रास्ते में चंद्रभान, पवन, अखिलेश और अन्य लगभग आधा दर्जन लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उसके कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर दी।