टीकमगढ़: टीकमगढ़ जेल में महिलाओं ने कुंभ का जल पहुंचाया, कैदियों को कराया स्नान
टीकमगढ़ जिला जेल में बालाजी नारी उत्थान समिति की सदस्य प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंची। उन्होंने कैदियों को इस जल से स्नान कराया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जेलर प्रतीक जैन को पवित्र जल सोंपा। कैदियों ने सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।