टीकमगढ़: अनंतपुरा के पास मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुरा के पास मधुमक्खियो के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति का नाम मुकेश निवासी बड़ागांव खुर्द बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति साइकिल से अपने गांव से अनंतपुरा की ओर जा रहा था रास्ते में अनंतपुरा के पास अचानक उसे पर मधुमक्खियो ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।