मुरैना नगर: शर्मा गली में परिवार वालों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की, वीडियो वायरल हुआ, सीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी की शर्मा गली में रहने वाले एक परिवार के द्वारा एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ।बता दें कि व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या भी कर ली गई है, पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को ग्वालियर भिजवा दिया है और जांच के बाद मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज होगा।