मुरैना नगर: तुस्सीपुरा में करंट लगने से गौवंश की मौत, गौसेवकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई
मुरैना के तुस्सीपुरा स्थित गौशाला के नुकड़ पर बिजली पोल में आ रहे करंट से एक गौवंश की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मौत हो गई।बताया की आये दिन करंट से गौवंश की मौत हो रही है हमने कई बार आंदोलन किए लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई।जिसके चलते गौसेवकों ने आज स्टेशन रोड थाना पुलिस को जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाही की मांग को लेकर एक शिकायती आवेदन भी दिया।