खानपुर: हाईस्कूल बथनाहा के पीछे पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, शव बरामद
समस्तीपुर: जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत बथनाहा हाईस्कूल के पीछे स्थित पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी प्रवीण मंडल के पुत्र आर्यन मंडल के रूप में हुई है।बताया जाता है कि आर्यन मंडल अपने ननिहाल बथनाहा गांव में स्व. शिवनाथ मंडल के घर रहकर पढ़ाई करता था।