कांके: रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ने अनुकम्पा समिति के आधार पर नियुक्ति को लेकर की बैठक
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अनुकम्पा समिति के आधार पर नियुक्ति को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उग्रवादी घटना में मृत आश्रितों में कुल-05 नियुक्ति की सहमति प्रदान की, वहीं जिला अनुकम्पा समिति सामान्य में कुल 14 की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई।