गंगापुर: जेईई एडवांस की परीक्षा देने जा रहा छात्र ट्रेन से लापता
गंगापुर सिटी बीती रात नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है । जीआरपी थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि छात्र शशांक जैन पुत्र सुयश जैन निवासी नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश कोटा से हजरत निजामुद्दीन के लिए अपनी मां पारुल जैन के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस 12401 के कोच नंबर 4 की बर्थ नंबर 50 पर यात्रा कर रहा था।