पचरुखी: पोखरेड़ा गांव से मद्यपान के आरोप में युवक गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक शंभू महतो बताया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी चंद्रलोक कुमार ने बताया कि युवक शराब के नशे में शोर शराबा कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।