पचरुखी: पपौर से देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के पपौर गांव से भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद किया। हालाकि शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। सोमवार को उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पपौर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान एक गुमटी से 20 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई।