पचरुखी: सहलौर गांव से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के सहलौर गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी युवक शराब पीकर मोहल्ले में शोर शराबा कर रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी और सूचना पर पहुंची पुलिस शराबी को गिरफ्तार कर लिया। बंदी को सोमवार को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।