पचरुखी: भूमि सर्वेक्षण विषय पर पचरुखी प्रखंड सभागार में आयोजित होगा कार्यशाला
पचरुखी प्रखंड सभागार में छः अगस्त को एक कार्यशाला का आयोजन होगा। उक्त कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया, बीडीसी, और अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि छः अगस्त को अपराह्न 03 : 30 बजे यह कार्यशाला आयोजित होगा।