पचरुखी: एलएसबीए के लाभुकों से अवैध वसूली के विरुद्ध महुआरी मुखिया ने पचरुखी बीडीओ को दिया पत्र
एलएसबीए यानी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लाभुकों से अवैध वसूली के विरुद्ध महुआरी मुखिया आभा देवी ने पचरुखी बीडीओ को लिखित शिकायत किया है। बीडीओ को दिए गए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि पंचायत भ्रमण के दौरान आमजन से शिकायत प्राप्त हुआ कि शौचालय अनुदान की राशि भुगतान में बीसी धर्मेंद्र कुमार झाँ द्वारा अवैध वसूली की जाती है।