रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का संदेश#रेवाड़ी की जनता के लिए
लोकतंत्र की शक्ति केवल मतदान में नहीं, बल्कि मतदाता सूची की शुचिता और व्यवस्था की विश्वसनीयता में भी निहित है।
#विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरे पंजीकरण और स्थान परिवर्तन से जुड़ी प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था के लिए आवश्यक है।
#दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इस संवैधानिक प्रक्रिया पर भी भ्रम और अविश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है।
#राजनीति का उद्देश्य जनविश्वास को मजबूत करना होना चाहिए, जनमानस में भ्रम उत्पन्न करना नहीं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहे और मतदाता सूची की शुद्धता भी सुनिश्चित हो।
क्योंकि लोकतंत्र की पवित्रता किसी दल के हित से नहीं, राष्ट्रहित और प्रत्येक नागरिक के अधिकार से निर्धारित होती है।
#लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक, रेवाड़ी व प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
Rewari, Rewari | Oct 31, 2026