अमरोहा: अमरोहा में पत्नी ने पति को मरवाने की दी धमकी, कहा- मेरी जान पहचान के हैं दबंग लोग
Amroha, Amroha | Sep 10, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर निवासी एक महिला ने अपने पति को एक लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारवाने की धमकी दी है। महिला का पति गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। महिला के पति का कहना है पत्नी पड़ौसी के कहने में चल रही है। पत्नी कहती है कि मेरे जान पहचान के दबंग लोग है।