नावानगर: अमीरपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव गायब करने का आरोप; देवर हिरासत में, जांच जारी
बासुदेवा थाना क्षेत्र के अमीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पिता राजेश्वर सिंह के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।