खरसावां प्रखंड के बरगीपुट के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे खरसावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर सीओ कप्तान सिंकु को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने खरसावां सीओ कप्तान सिंकु को ज्ञापन सौप कर कहा है कि खरसावां के पतपत गांव के बरगीपुट टोला में जाने के लिये पक्की सड़क नहीं है. ऐसे में पिछले दिनों ग्रामीणों ने बैठक कर श्रम दान से सड़क निर्माण करने का निर्ण