धरहरा: पुलिस की घेराबंदी में बाइक से 41 लीटर महुआ शराब ले जा रहे 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, दूसरा तस्कर फरार
हेमजापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 41 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के महरना गांव निवासी चेथरू यादव के 19 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी