लालगंज: दुर्जनीपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल, चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल किया रेफर
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में रविवार की शाम करीब 5:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एस आई रामविलास कांस्टेबल अमित कुमार ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।