रूपवास: चुनावी रंजिश में सरपंच प्रत्याशी के पति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान
रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेरिया मोड़ पर सरपंच प्रत्याशी के पति यशपाल सिंह पर एक युवक ने दो राउंड फायरिंग कर दी। यशपाल ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। एक गोली दुकान के शटर पर लगी, जबकि दूसरी शीशा तोड़कर अंदर लगे बिजली के मीटर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।