बखरी: बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों के छह आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले के नामजद गोरियारी के लोली सहनी आकाश राय और ललित राय को गिरफ्तार किया गया। वहीं नशे के मामले में डंडारी के ध्रुव तारा साह संतन साह कुशेश्वरस्थान वार्ड संख्या 8 के रूपेश कुमार हजारी को गिरफ्तार किया गया है।