बखरी: बखरी प्रखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं, आरओ ने दी जानकारी
बखरी प्रखंड में तीन तरह के आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाने की जानकारी निर्वाची अधिकारी के द्वारा दी गई है। एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने बताया की आदर्श मतदान केंद्र में महिला युवा और दिव्यांग जनों के द्वारा संचालित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ताकि मतदान प्रक्रिया को अधिक सशक्त समावेशी और प्रेरणादायक बनाया जा सके।