बखरी: बखरी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने अलग-अलग गांव से दो व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बखरी नगर से होरील साह को तथा नदैल से ललिता देवी को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।