बखरी: महागठबंधन के पक्ष में लहर, विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा
बखरी में विधान परिषद डॉ उर्मिला ठाकुर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इसमें उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान के पक्ष में लहर होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि बखरी के चहुंमुखी विकास के लिए जनता पुनः जनादेश देगी। उन्होंने इस दौरान एनडीए की जमकर आलोचना की।