बखरी: बखरी अनुमंडल मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
बखरी अनुमंडल मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने किया। उन्होंने वाहन एवं सामग्री कोषांग एवं आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में बखरी गढ़पुरा नावकोठी और डंडारी प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी और सेक्टर पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।