बक्सर: बक्सर कलेक्ट्रेट में डीएम ने जनता से की मुलाकात, 18 आवेदनों की हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Mar 5, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में आम जनता से मुलाकात किया। इस क्रम में कुल 18 आवेदनों पर सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए। डीएम ने आए हुए लोगों से उनके क्षेत्र का भी हाल जाना।