बक्सर: जिले के स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 18 शिक्षकों में से 7 की सेवा समाप्त
Buxar, Buxar | Mar 5, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में किया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम 6:55 बजे दिया। डीएम ने विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अवगत कराया कि लंबी अवधि से अनुपस्थित कुल 18 शिक्षकों में से 07 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।