Public App Logo
मुरैना की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच मुरैना। शहर की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पथराव किस वजह से हुआ और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। #morena #मुरैना #पुलिस - Morena Nagar News