खूंटपानी: खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित, शिक्षकों समेत अन्य लोगों ने किया रक्तदान
खूंटपानी स्थित उद्यान महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को सदर अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 20 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं में पांच शिक्षक, 13 विद्यार्थी, एक सुरक्षा कर्मी और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शामिल रहे। सदर अस्पताल के ब्लड सें