खूंटपानी: कोकरोबारु में मागे पर्व का आयोजन, सांसद प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत दोपाई पंचायत के कोकरोबारू गांव में रविवार को धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से गाजे-बाजे के साथ पूजा-अर्चना की. साथ ही गांव की महिला-पुरुष युवक-युवतियों ने नृत्य किया.आदिवासी समुदाय के लिए मागे पर्व बहुत बड़ा त्योहार है. जहां दिउरी के द्वारा पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया