पवई: पवई में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा, जगदीश स्वामी मंदिर में हुआ समापन
Pawai, Panna | Sep 11, 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को पवई नगर में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सबसे पहले स्थानीय जगदीश स्वामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आरती की गई और अतिथियों का सम्मान किया गया।