जगदलपुर: आदिवासी युवा छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस में आदिम जाति विभाग छत्तीसगढ़ के आयुक्त पीएस एल्मा से मुलाकात की
बस्तर दौरे पर आए आदिम जाति विभाग छत्तीसगढ़ के आयुक्त पीएस एल्मा से आदिवासी युवा छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने सोमवार शाम 4 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आयुक्त पीएस एल्मा से विभाग के अधीन आश्रम, छात्रावासों की समस्याओं और आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की कमियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।