जगदलपुर: पावर हाउस चौक जगदलपुर से लापता 14 वर्षीय किशोर की तलाश में जुटे पुलिस और परिजन
रविवार शाम लगभग 6 बजे नगर के पावर हाउस चौक में रहने वाला किशोर अचानक ही लापता हो गया । लापता किशोर का नाम पीयूष कुमार सिंग जिसकी उम्र 14 वर्ष बताई जा रही वह लापता हो गया है। किशोर घर से बाहर निकला था परन्तु काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने पर किशोर का कोई सुराग नहीं मिला ।