जगदलपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए जगदलपुर विकासखंड के कुमराहवंड, नगरनार सहित अन्य पंचायतों में हो रहा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जनपद पंचायत जगदलपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोमवार सुबह 6:45 बजे से ग्राम पंचायत पंच और सरपंच,जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान प्रारम्भ हो चुका है।सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।