जगदलपुर: कुम्हरावंड के कलचा मतदान केंद्र में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया मतदान, लोगों से मतदान की अपील की
जिले में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान की प्रक्रिया में आज सोमवार की सुबह 11 बजे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके साथ ही सांसद ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज कुम्हरावंड के कलचा में स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र बूथ क्रमांक 22 में मतदान किया।