जमुई: जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि ने एसपी से मिलकर शहर में जाम से निजात दिलाने की की मांग
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल बुधवार की दोपहर 3 बजे एसपी मदन कुमार आनंद से उनके कार्यालय में मिलकर मुलाकात की। साथ ही जमुई शहर के महिसौडी चौक एवं बोघवन तालाव में लगने वाली जाम की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मनमानी कर नाजायज वसूली एवं वन-वे ट्रैफिक पर विस्तार से चर्चा की।