जमुई: जमुई में बढ़ती ठंड को देखते हुए वर्ग 1 से 5 तक शैक्षणिक गतिविधियों को किया गया स्थगित
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 जमुई जिले में बढ़ते ठंड एवं बच्चों पर मौसम के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में 18 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 में नामांकित छात्र छात्राओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम अभिलाषा शर्मा द्वारा बुधवार की देर शाम 8 बजे दिशा निर्देश जारी किया गया है।