करछना: करछना तहसील में SC/ST वर्गीकरण को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज के यमुनानगर करछना तहसील में आज बुधवार को आरक्षण व एससी/एसटी वर्गीकरण को लेकर पिछड़े दलित समाज द्वारा भारत बंद आवाहन पर एकजुट हुए,इस दौरान मांग उठाई कि एससी/एसटी ओबीसी आरक्षण को संविधान की नौवीं सूची में शामिल किया जाए,तथा नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया, इस दौरान हजारों की संख्या में महिला- पुरुष शामिल हुए हैं।