करनैलगंज: त्रिमुहानी घाट के पास बेटे की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने बेटे के साथ नदी में लगाई छलांग, बेटे की हुई मौत
बुधवार 4 बजे परसपुर के त्रिमुहानी घाट के पास कलवारी गांव के दिव्यांग अरविंद गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग बेटे नवनीत के साथ नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से नवनीत की मौत हो गई, जबकि अरविंद को इलाज के लिए परसपुर CHC में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने नवनीत के शव को PM के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक बेटे की बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान थे।